Ranchi : मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में 06 जनवरी 2025 को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संधारण हेतु ब्रीफिंग आयोजित की गई।

सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम के सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यक्रम संचालन, कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था जैसे- अतिथियों से सम्बंधित सभी व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली सम्बन्धी व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेय जल की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय कराने को कहा गया।

चू6हर min 22Scope News

हर सेक्टर पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती

पुरे कार्यक्रम स्थल पर सेक्टरवार दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेगें। साथ ही इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन को लेकर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए QRT टीम तैनात रहेगी जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव,ने कई दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त रांची ने सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस ब्रीफिंग में डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट–

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...