Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों के साथ की उच्चस्तीय बैठक, दिये कई अहम निर्देश…

Breaking

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवासीय कार्यालय में राज्य की विधि-व्यवस्था और नई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम ने वरीय पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिये। इस दौरान सीएम ने राज्य में विभिन्न पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर भी वरीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और जल्द से जल्द खाली पदों को भरने का निर्देश भी दिया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Breaking : पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे

हर हाल में विधि व्यवस्था बनी रहनी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे, इसके लिए अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया। सीएम ने पर्व-त्योहार के दौरान असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा। नई योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रियाएं पूरी करें मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कई नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है । इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना है। इसके लिए लाभुकों के चयन जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें।

Breaking : कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। हमारी सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए है। नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दिए अहम निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के साथ-साथ उत्पाद सिपाही परीक्षा की भी जानकारी ली। दोनों परीक्षाएं जल्द कराने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जानी चाहिए । इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी ना हो, इसे इसे सुनिश्चित करें । यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता होनी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट और एक्साइज जैसे यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने निर्देश दिया। युनिफॉर्म सर्विसेस की नियुक्ति में तेजी लाएं। युवओं को इससे जोड़ें ताकि युवा भी युनिफॉर्म सर्विसेस की होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत होगी । इस बैठक में मुख्य सचिव श्रीएल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी श्रीमती सुमन गुप्ता, सचिव श्री मनोज कुमार, आईजी श्री प्रभात कुमार एवं आईजी श्री पंकज कंबोज मौजूद थे ।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...