देशभर में कड़ाके की ठंड से तुरंत निजात नहीं…

डिजिटल डेस्क:  देशभर में कड़ाके की ठंड से तुरंत निजात नहीं…। पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक बर्फबारी का मौसम बने रहने के चलते मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का माहौल गहराने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौसमी मिजाज को लेकर जारी बुलेटिन का विश्लेषण करें तो मिलता है कि सर्द हवाओं के मैदानी इलाकों में पसरने का क्रम अभी जारी रहेगा। इसके चलते देशभर में कड़ाके की ठंड जारी रहना लाजिमी है।

झारखंड से बिहार-यूपी लेकर दिल्ली एनसीआर तक कोहरा-शीतलहर

भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौसम के अनुमान को लेकर जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर भारत में अभी सर्दी, गलन, बेतरह ठिठुरन एवं हाड़ कंपाने वाले ठंड का माहौल और गहरा सकता  है। वजह यह कि अभी 2 दिनों तक कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का मौसम बना रहेगा।

इसके असर से मैदानी इलाकों में होने वाली पछुवा हवाओं की आमद लोगों को अंदर से कंपंकपाएगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है। कहा गया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में और भी ठंड बढ़ेगी। यानी दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा आदि में बेतरह ठंडी का मौसम बनेगा।

दिल्ली में कोहरे का नजारा।
दिल्ली में कोहरे का नजारा।

घने कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित, देर से चल रहीं कई ट्रेनें…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घने कोहरे की चादर उत्तर भारत में बिछने से विमान सेवाओं के साथ ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होकर गुजरने वाले आधे से अधिक दूरगामी ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को खासी असुविधा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे की ट्रेनों के संचालन पर सबसे बुरा असर पड़ा है। 59 से अधिक ट्रेनें छह घंटे और 22 से अधिक ट्रेनें आठ घंटे से भी अधिक देरी से चलीं। कई अन्य ट्रेनें भी एक से चार घंटे तक देरी से चलाई जा रही हैं।

इन ट्रेनों में वंदे भारत, जम्मू राजधानी, आंध्र एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस भी शामिल रहीं। नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर कड़ाके की ठंड में लोगों को ट्रेनों का घंटों इंतजार करते देखा गया।

कोहरे का असर।
कोहरे का असर।

हाड़ कंपाने वाले ठंड के हालात को देख झारखंड में स्कूलों में की गई छुट्टी…

झारखंड और ओडिशा में भीषण ठंड पड़ रही है। झारखंड के खुंटी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान जताया है।

शीत लहर के बीच झारखंड सरकार ने शनिवार को कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 7 से 13 जनवरी तक  स्कूलों में छुट्टी कर दी है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने शनिवार शाम को जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि मौजूदा शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी जाएंगी।

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...