मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर, 6 जनवरी तक जारी रहेगी प्रक्रिया

रांची: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को टेस्टिंग के तौर पर राज्यभर की दो लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। जमशेदपुर में करीब 88 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिला।

यह प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही और 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में आयोजित मुख्य समारोह तक जारी रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

इससे पहले 28 दिसंबर को राशि वितरण के लिए नामकुम में समारोह आयोजित होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित होने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई।

सरकार की इस पहल से राज्य की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। मुख्य समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...