Advertisement
Advertisement

मईया सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में जल्द ट्रांसफर होंगे ₹5000, सरकार ने जिलों को भेजी ₹969 करोड़ की राशि

रांची:  झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के लंबे इंतजार का अंत अब करीब आ गया है। राज्य के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना के तहत सभी जिला कोषांगों को ₹969 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है। यह राशि अप्रैल और मई माह की ₹2500-₹2500 की किस्तों के लिए जारी की गई है, जिससे लगभग 43 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, दो से तीन दिनों के भीतर यह पूरी राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे पहले भी तीन महीनों की राशि ₹7500 एक साथ दी गई थी। अब एक बार फिर महिलाओं के खाते में सीधे ₹5000 की राशि ट्रांसफर होने वाली है।

सबसे अधिक राशि रांची जिले को
इस बार आवंटन में सबसे अधिक राशि रांची जिले को ₹823.50 करोड़ दी गई है। इसके अलावा खूंटी को ₹165 करोड़ और गुमला को ₹220.50 करोड़ की राशि दी गई है। इसी तरह राज्य के अन्य सभी जिलों को उनकी पात्र महिलाओं की संख्या के अनुसार राशि भेज दी गई है।

डेटा मिसमैच के कारण 5 लाख महिलाएं अपात्र
हालांकि, इस बार लगभग 5 लाख महिलाओं को योजना से अपात्र घोषित किया गया है। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जिनका आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक नहीं है या जिनके डाटा में तकनीकी त्रुटि पाई गई है। विभाग ने ऐसे लाभुकों से जल्द जरूरी दस्तावेज अपडेट कराने की अपील की है।

महिलाओं में उत्साह, योजना बनी सरकार की पहचान
ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के बीच यह योजना बेहद लोकप्रिय हो चुकी है। ₹2500 की मासिक सहायता महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बन रही है। यही वजह रही कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी यह योजना हेमंत सरकार की सबसे बड़ी ताकत बनी और सरकार को बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अब जब राशि जिलों को भेज दी गई है, तो महिलाओं को सिर्फ 2-3 दिनों के भीतर ₹5000 की ट्रांसफर का इंतजार है। योजना को लेकर बनी अनिश्चितता अब समाप्त हो रही है और राज्य भर की महिलाओं में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई है।

Commercial Advertisment

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...