मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, एक व्यक्ति के खाते में 112 महिलाओं की राशि ट्रांसफर

रांची. हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दरअसल, रांची उपायुक्त के निर्देश पर तमाड़ के रहने वाले कार्तिक पातर नाम के व्यक्ति पर प्राथमिक दर्ज कराई जा रही है। उन पर अपने भाई प्रज्ञा केंद्र के संचालक के साथ मिलकर फर्जीवाड़े को अंजाम देकर 112 महिलाओं की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप है।

व्यक्ति के खाते में 112 महिलाओं की राशि ट्रांसफर

अब तक योजना के तहत रांची जिले में चार लाख 50 हजार लाभुकों को सम्मान राशि भेजी गई है, लेकिन जब लाभुकों का वेरिफिकेशन किया गया तो उसमें 11 हजार लाभुकों की अनियमितता सामने आई है। इसमें से एक मामला ऐसा है कि तमाड़ के रहने वाले कार्तिक पातर नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में 112 महिलाओं की राशि ट्रांसफर हुई है। इसके बाद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा

बता दें कि, महिलाओं के खाते में योजना की राशि नहीं ट्रांसफर होने को लेकर राजभर में भी खूब राजनीति हो रही है। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से यह कहा गया कि सम्मान योजना में कई अनियमित सामने आई है। इसीलिए लाभुकों की स्क्रुटनी की जा रही है। इसके बाद महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

जल्द ट्रांसफर होगी राशि- कल्पना सोरेन

वहीं कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...