10वें गुरु गोविंद सिंह महाराज का निकला नगर कीर्तन के साथ भव्य शोभा यात्रा

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के पटना साहिब गुरु गोविंद सिंह महाराज 10वें गुरु का आज 358वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें देश और विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पटना पहुंचे हैं। आज गायधाट से नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई। गुरु साहिब के ग्रंथ एवं पंच प्यारे के अगुवाई में नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे से लेकर बैंड बाजे वाहेगुरु की खालसा वाहेगुरु जी के फतेह के नारे लगाते रहे।

वहीं प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया एवं प्रबंधक कमेटी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आगे आगे सिखों की जमात चल रही थी। वहीं पंच प्यारे भी चल रहे थे। उनके पीछे गुरु साहिब के ग्रंथ का रथ सजा हुआ चल रहा था। उसके पीछे महिलाएं कीर्तन भजन करती चल रही थी। सिखों की महिलाएं गुरु साहिब की कीर्तन भजन कर रही थी।

Patna Shaib 2 22Scope News

यह भी देखें :

आपको बता दें कि पटना सिटी की सड़कों पर काफी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। पूरा पटना सिटी वाहेगुरु की खालसा वाहे गुरु जी की फतेह के नारे से गूंज रहे थे। वहीं प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने कहा कि आज नगर कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली जा रही है। हमलोग के द्वारा सारी व्यवस्थाएं किया जा रहा है। वहीं प्रशासन भी मौजूद नजर आ रही है। दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यहां गऊघाट से शोभा यात्रा निकालकर तख्त हरमंदिर साहिब पटना साहिब को जाएगी। बता दें कि कल के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं।

Patna Shaib 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रकाश उत्सव पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की लापरवाही आई सामने

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...