सीतामढ़ी: सीतामढ़ी पुलिस ने फाइनेंस बैंक लूट कांड में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि फाइनेंस बैंक शाखा पुपरी तथा भारत फाइनेंस लिमिटेड बैंक रुन्नीसैदपुर में हुई लूट को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए अपराधियों में कुख्यात मुन्ना कुमार सिंह, मुस्कान कुमार सिंह और लक्ष्मेश्वर सिंह शामिल है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एक ऑल्टो कार, एक मोटरसाइकिल एक और नगद 110000 रूपये बरामद किया है। सदर डीएसपी एवं पुपरी डीएसपी अतुल दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी करते हुए दोनों लूट कांड का उद्वेदन कर दिया है।इस लूट कांड के अन्य फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Samastipur में नाला निर्माण के दौरान धंसना गिरा, दब कर एक मजदूर की मौत
सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट
Finance Finance
Finance



















