Bokaro : बोकारो के चास में एक महिला की पति द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हलांकि पुलिस इस मामले को लेकर हत्या एवं आत्महत्या में उलझी हुई है लेकिन आरोप लगाने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। घटना चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर की बताई जा रही है।

ये भी पढे़ं- Bokaro Rape : 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, मामला दर्ज…
Bokaro : पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मृतिका के ससुराल वालों के मुताबिक मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि मृतिका की मां रतना सरकार ने बताया कि मेरी बेटी मिताली शर्मा की शादी 13 वर्ष पूर्व राज कुमार शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। इसी बीच दामाद का किसी दूसरी लड़की से अफेयर हो गया।

ये भी पढे़ं- Bokaro Suicide : पंखे के सहारे लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…
Bokaro : अवैध सम्बन्ध के कारण पत्नी की हत्या का आरोप
इस बात का मेरी बेटी उसका विरोध कर रही थी। इसी से कारण से उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। दामाद ने दो दिन पहले ही कहा था कि अपनी बेटी को ले जाइये, लेकिन हम लोगों ने पारिवारिक पति-पत्नी का विवाद मानकर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह बताया कि पहले भी विवाद हुई थी, जिसका सुलह चास थाना में हुई थी।

ये भी पढे़ं- Koderma : कुंए से महिला का शव मिलने से मची सनसनी, गोतिया पर हत्या का आरोप…
मृतिका की मां ने बताया कि आज उन्हें आत्महत्या की खबर दी गईं जब हमलोग जमशेदपुर से आये तो देखा कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। उन्होंने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—
Highlights






