Gopalganj- बाइक सवार अपराधियों ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव के समीप एक अधिवक्ता को गोली मार हत्या कर दी.
अधिवक्ता की पहचान कुचायकोट निवासी राजेश पांडेय के रुप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. अधिवक्ता की मौत के बाद अधिवक्ताओं ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बताया जा रहा है राजेश पांडेय अपने एक सहयोगी जितेंद्र चौबे के साथ बाइक पर सवार होकर सिविल कोर्ट जा रहे थे. इसी बीच पोखरभिंडा के पास स्प्लेंडर पर सवार तीन अपराधियों ने अधिवक्ता गोली मार दी.
घटना के बाद आनन-फानन में अधिवक्ता को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
आशुतोष तिवारी


















