Dhanbad : धनबाद रेलवे डिवीज़न, देश में सबसे ज़्यादा राजस्व कमाने वाला रेलवे डिवीज़न है। यह रेल डिवीजन माल ढूलाई और आय के क्षेत्र में सभी डिवीजनों से अव्वल रहा है। इस 2024-25 वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह में धनबाद डिवीजन माल ढूलाई में बिलासपुर डिवीजन से पॉइंट जीरो टू प्रतिशत पीछे रहकर दूसरे पायदान पर आया।
Dhanbad : धनबाद डिवीजन का माल ढूलाई 16.97 एमटी रहा
धनबाद डिवीजन का माल ढूलाई 16.97 एमटी रहा जबकि बिलासपुर का 16.99 एमटी रहा। धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से मासिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। हमारी कोशिश है कि हम फिर से माल ढूलाई में 1 नंबर की जगह को बरकरार रख सकें। उन्होंने बताया कि अप्रैल से दिसंबर तक लोडिंग में धनबाद डिवीजन 142.92 एमटी जबकि बिलासपुर का 139.02 एमटी रहा।
उन्होंने आगे बताया आय के क्षेत्र में धनबाद डिवीजन ने दिसंबर माह में 2324.84 करोड़ की आय की। वही बिलासपुर का 2107.22 करोड़ रहा। वही अप्रैल से दिसंबर तक का कुल आया धनबाद डिवीजन का 19957.31 करोड़ जबकि बिलासपुर का 17725.53 करोड़ रहा।
Highlights


















