पतरातू के अपराधी भरत पांडेय उर्फ भरत सिंह और दीपक साव गैंगवार में मारे गए, अंशु सिंह और महावीर सिंह घायल

पलामू : गैंगवार – झारखंड के पतरातू इलाके के कुख्यात अपराधी भरत पांडेय उर्फ भरत सिंह और उसका सहयोगी दीपक साव रविवार रात को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में गैंगवार के दौरान मारे गए। अपराधियों ने दोनों को अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब दोनों गरदा गांव में अजय सिंह के घर में सो रहे थे। अचानक, अपराधियों ने घर पर हमला किया और गोलियां चला दीं, जिससे भरत पांडेय और दीपक साव की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में दो अन्य लोग, अंशु सिंह और महावीर सिंह, घायल हो गए। दोनों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है, और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

गैंगवार :

भरत पांडेय ने कुख्यात पांडेय गैंग से अलग होकर अपना अलग गिरोह बना लिया था और 31 दिसंबर को अपने मौसा अजय सिंह के घर गरदा गांव पहुंचा था। तभी से वह और दीपक साव वहां ठहरे हुए थे। रविवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन अपराधी मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अपराधियों को यह पूरी जानकारी थी कि दोनों किस कमरे में सो रहे थे। गोलीबारी में घायल हुए अंशु सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि भरत पांडेय और दीपक साव अपराधी हैं। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 25 से अधिक खोखे बरामद किए हैं।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...