कुख्यात अपराधी अवैध सामान के साथ गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार जिला पुलिस और एसटीएफ पटना की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी को दो विदेशी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पटना के बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। कटिहार शहरी क्षेत्र में एक बड़े आभूषण की दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के नियत से कटिहार में जमा हुए थे।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात दोनों अपराधी सुबोध सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरफ्तार दोनों कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध मुजफ्फरपुर तथा वैशाली में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ ने बताया कि कुख्यात छोटू उर्फ राकेश पर बिहार सरकार के द्वारा तीन लाख रुपए इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पूर्णिया के तनिष्क आभूषण की दुकान में हुए लूटकांड में भी सुबोध सिंह गिरोह का नाम सामने आ चुका है।

यह भी पढ़े : पुलिस टीम पर हमला मामले में 22 लोग गिरफ्तार

यह भी देखें :

मो. सद्दाम की रिपोर्ट

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...