सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने जहानाबाद-अरवल सड़क को किया जाम

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण जहानाबाद-अरवल सड़क जाम कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि केंदुई गांव निवासी अमरेश कुमार मंगलवार की सुबह पांच बजे अपने घर से निकलकर सड़क पर टहलने के लिए आया था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव के एक व्यक्ति सड़क किनारे दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे गिरा हुआ है। आनन-फानन में घटना की सूचना गांव के ग्रामीणों को दिया गया। शव की पहचान गांव के ही अमरेश कुमार के रूप में की गई। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। मौत की खबर मिलते हैं परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों के रोते-रोते बुरा हाल है। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जहानाबाद अरवल को सड़क को जाम कर दिया।

यह भी देखें :

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवारजनों को मुआवजा दिया जाए। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगा हुआ है। सड़क जाम होने के कारण वाहन लंबी कतार लगी हुई है। लगभग एक घंटे से सड़क जाम रहा। पुलिस द्वारा लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिय सदर अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...