Advertisment

सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Ranchi– चुनाव के करीबन छह माह गुजरने के बाद देवधर, सांसद निशिकांत दुबे पर पांच अलग-अलग थानों में चुनाव आचार संहिता उल्ल्धंन का मामला दर्ज करवाने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर की गई कार्रवाई से झारखंड की राजनीति में गरमाहट है.

dubey 22Scope Newsझारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के इशारों काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सीबीआई, ईडी, आईटी के बाद अब चुनाव आयोग को आगे कर राज्य सरकारों की शक्तियों पर हमला बोला जा रहा है. क्या झारखंड के पदाधिकारियों पर कार्रवाई भारतीय चुनाव आयोग के इशारों पर होगा.

04 05 2021 manjunath bhajantri 21614663 22Scope News

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सामान्य दिनों में चुनाव आयोग को अधिकारियों के पदस्थापन को लेकर दिशा निर्देश जारी करने का कोई  विशेषाधिकार नहीं है. चुनाव आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि प्राथमिकी देर से दर्ज की गई. लेकिन यह सबको मालूम है कि अपराध कभी मरता नहीं, यह पूरी कार्रवाई किसी खास व्यक्ति के इशारे पर हुई है. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है और  चुनाव आयोग से आग्रह करती है कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो और  भारतीय जनता पार्टी का अग्रणी संस्थान के रुप में आप मत आइये. देश के करोड़ों मतदातओं का विश्वास है चुनाव आयोग पर. आज उत्तर प्रदेश में जो हाल है उस पर चुनाव आयोग मौन क्यों है.

बता दें कि निशिकांत दुबे पर दर्ज प्राथमिकी मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव  को देवघर डीसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और कहा है कि

किसी भी चुनाव में बगैर चुनाव आयोग की इजाजत के देवघर डीसी को कार्यभार ना दिया जाए.

रिपोर्ट-मदन

 

 

 

 

 

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...

JPSC Controversy: JPSC में फैसलों पर उठे सवाल, सदस्यों की आपत्ति...

 JPSC में निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांगते के कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद निर्णय आगे बढ़ने से आयोग...

JPSC Scam: अभय तिवारी के रिमांड में बड़ा खुलासा, 60 से...

JPSC मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में कथित वसूली सिंडिकेट और 11वीं व 13वीं परीक्षा में पैसे लेने से जुड़े कई...