चुनाव आयोग और केंद्र पर झामुमो का हमला, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले– लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश एक चौराहे पर खड़ा है, जहां सवाल है कि क्या देश रहेगा? क्या देश का संविधान और मौलिक अधिकार बचेगा? या देश एक खतरनाक दिशा में जाएगा?

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और चुनाव आयोग के बीच संधि चल रही है। जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रणाली खतरे में पड़ गई है। भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग की टैगलाइन ‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ आज मजाक बनकर रह गई है। क्योंकि तैयारी ऐसी हो रही है कि मतदाता को ही छोड़ दिया जाए।

राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश

उन्होंने कहा कि आयोग की एक हालिया घोषणा के मुताबिक बिहार के नागरिकों को अपने निर्वाचन मंडल में नाम दर्ज होने का प्रमाण देना होगा। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति बनाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि देश में अब ‘समाजवाद’ की जगह ‘नमो-अम-अडानी’ नाम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मतदाता संख्या बढ़ाकर और बिहार में मतदाता संख्या घटाकर बीजेपी को लाभ पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि अब ईडी और सीबीआई की जगह ECI (चुनाव आयोग) का दुरुपयोग शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों द्वारा जानबूझकर झामुमो के प्रभाव वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट देने से वंचित करने की तैयारी है।

रिपोर्टः नीरज आर्या

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...