Advertisement
Advertisement

रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं

रांची. रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही वे ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर झारखंड लौटे हैं। वे बीजेपी के फाउंडर मेंबर भी हैं।

 

बता दें कि हाल ही में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया था। बता दें कि वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रघुवर दास को बीजेपी में बड़ा पद मिल सकता है।

रघुवर दास को बीजेपी में मिल सकता है बड़ा पद

बता दें कि हाल में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। दो चरणों में हुए इस चुनाव में बीजेपी को मात्र 21 सीटें ही हासिल हुई थी। बीजेपी की इस हार को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा थी कि रघुवर दास की कमी की वजह से इस चुनाव में बीजेपी को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसको लेकर पार्टी के अंदर भी आवाज उठ रही थी कि रघुवर दास को फिर से पार्टी के संगठन में लाया जाए। ऐसे में सियासी अटलकें अब तेज हो गयी है कि रघुवर दास को बीजेपी संगठन में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

Commercial Advertisment

Patna State First Clean City Award: सफाई कर्मियों के साथ राष्ट्रपति...

Patna State First Clean City Award: स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26...

Bagodar School Computer Theft: स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी करने...

Bagodar School Computer Theft, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने...

Irfan Ansari Statement Controversy: जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी पर भाजपा...

Irfan Ansari Statement Controversy, जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हालिया बयानों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है।...