Breaking: रघुवर दास का राज्यपाल पद से इस्तीफा, इन पांच राज्यों के गवर्नर बदले

रांची. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही देश के पांच राज्यों में भी नये राज्यपाल बनाये गये हैं।

इन राज्यों में नये राज्यपाल

ओडिशा के नये गवर्नर डॉ. हरि बाबू कंभमपति को बनाये गये हैं। इसके साथ ही मिजोरम के नये गवर्नर विजय कुमार सिंह (वीके सिंह), बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केरल के नये राज्यापाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मणिपुर के नये अजय कुमार भल्ला होंगे।

वहीं पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं। वे लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे। आचार्य ने इस साल 31 जुलाई को मणिपुर के गवर्नर का पद संभाला था। भल्ला ऐसे समय पर मणिपुर का गवर्नर बन रहे है, जब मणिपुर जातीय हिंसा से जूझ रहा है। मई 2023 से राज्य इस हिंसा से जूझ रहा है।

बता दें कि, आरिफ मोहम्मद खान केरल के गवर्नर रह चुके हैं। अक्सर कई मुद्दों पर उनका राज्य सरकार के साथ टकराव  देखा जाता था। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। विजय कुमार सिंह ( वीके सिंह) पूर्व सेना प्रमुख रह चुके हैं। वह इस पद पर डॉ. कंभमपति का स्थान लेंगे। यह पहली बार है जब जनरल वीके सिंह किसी राज्य के राज्यपाल बन रहे हैं। वे पिछले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से सांसद थे और मोदी कैबिनेट में मंत्री भी बने थे।

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...

Gandak Flood Alert: वाल्मीकिनगर बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक पानी, शाम...

Gandak Flood Alert, पटना: नेपाल में गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश का असर अब वाल्मीकिनगर बराज पर दिखाई...

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...