असामाजिक तत्वों ने ट्रैक पर डाला बोल्डर, बाल-बाल बची चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

मोतिहारी : सीमेंटेड पोल मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी पर ही चैलाहा हॉल्ट के पास मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की नियत से ट्रैक पर बोल्डर डाल दिया। ड्राइवर की नजर पड़ी जिसके वजह से एक बड़ी घटना होने से पहले बच गयी। घटना चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के समीप हुई।

बताया जा रहा है कि आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस इस पोल से टकरा गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सीमेंटेड पोल से टकराने के बाद ट्रेन में थोड़ी देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई, लेकिन चालक ने समय पर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। इससे यात्रियों की जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

यह भी देखें :

सीमेंटेड बेंच को तोड़कर बनाया हादसे का षड्यंत्र माना जा रहा है। चैलाहा हॉल्ट पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी गई सीमेंटेड बेंच को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर उसके पोल और मलबे को रेल ट्रैक पर रख दिया। इस कृत्य का उद्देश्य ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करना था। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े : ठंड को देखते हुए DM सौरव जोरवाल ने लिया संज्ञान, दिए कई आवश्यक निर्देश

सोहराब आलम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...