मंत्री नीरज बबलू का तेजस्वी पर तंज, कहा- 5-5 विभाग संभाला किया कुछ नहीं

पूर्णिया : बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू ने आज पूर्णिया में भाजपा के जिला अध्यक्ष नाम की घोषणा के मौके पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि जब वे पांच-पांच विभाग संभाले हुए थे तो क्या करते थे। आज जब अखबार में उनकी तस्वीर नहीं छपती है तो उन्हें बेचैनी हो जा रही है लेकिन जनता सब जानती है। आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव को जवाब देगी।

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बिहार में दोबारा बनेगी। वहीं बीपीएससी परीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों की हितैसी है और हमेशा छात्र हित में काम करती है। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की मांग को खारिज कर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रशांत किशोर तो अपनी राजनीति चमकाने के लिए काम कर रहे हैं। इससे उनकी राजनीतिक नहीं चमकने वाली है उन्हें कोई और रास्ता अख्तियार करना होगा।

यह भी पढ़े : शक्ति यादव का प्रशांत पर निशाना, कहा- उनका खुल गया है फर्जीवाड़ा

यह भी देखें :

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...