तेजस्वी यादव पर मंत्री आलोक रंजन ने कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री बनने के लिए छटपटा रहे हैं तेजस्वी

पटना : परशुराम जयंती में शामिल हुए तेजस्वी यादव पर कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा ने

तंज कसा है. मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए छटपटा रहे हैं.

चाहते हैं कैसे भी मुख्यमंत्री के गद्दी पर पहुंचे. इसलिए तरह-तरह के हथकंडे

अपनाने का काम कर रहे हैं. जो तेजस्वी और उनके परिवार एक समय में

कैसे कहते थे कि भूरा बाल साफ करो, अब उस भूरा बाल को माफ करो वाली स्थिति में आ गया.

लेकिन बिहार की जनता स्पष्ट जानती है कि उनके 15 साल के शासन को देखी है.

उन्होंने कहा कि एक समय था कि बिहार में जो सवर्ण समाज के लोग थे

वह इनके डर से अपने नाम के पीछे टाइटल तक रखना छोड़ दिए थे.

इसके चलते कितनी कठिनाइयों सहना पड़ा. आज तेजस्वी कह रहे हैं हमको माफ कर दीजिए और

कल जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवर्ण के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बात कर रहे थे,

तब सबसे प्रखर होकर आरक्षण का विरोध तेजस्वी कर रहे थे.

परशुराम जयंती में तेजस्वी हुए थे शामिल

बता दें कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की ओर से मंगलवार को पटना के बापू सभागार में परशुराम जयंती मनाई गई. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. उस दौरान उन्होंने कहा रिश्ते अचानक से नहीं बिगड़ते और अचानक से सुधरते भी नहीं. मैं परशुराम जयंती में वोट की राजनीति के लिए नहीं आया हूं, केवल आप लोगों का विश्वास जीतने आया हूं, आप लोगों का साथ चाहिए.

राजद परिवार ने बिहार को जातियों में बांटा

उन्होंने कहा कि तेजस्वी कितना भी छटपटा लें, बिहार के लोग जानते हैं कि सभी समाज को एकजुट कर लेकर चलने वाला एनडीए का शासन है, यही जनता को पसंद है. तेजस्वी यादव छटपटाते रहेंगे, लेकिन उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है. तेजस्वी को दिन-रात जात ही दिखाई पड़ रहा है. जैसे पानी में मछली छठ पट करता है उसी तरह तेजस्वी छटपटा रहे हैं. तेजस्वी और उनके परिवार का शुरू से काम रहा है कि बिहार राज्य को जातियों में बांटना. जैसे शुरू से राज्य को चलाया लेकिन अब राज्य की जनता दोबारा उनको लौटने नहीं देगी.

ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में बिहार के खिलाड़ी

कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए बिहार सरकार के द्वारा काम किया जा रहा है. हाल के दिनों में खेल के क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉनक्लेव का आयोजन हुआ, जिसमें देश भर के बड़े-बड़े खिलाड़ी और कोच को बुलाया गया. 2028 में बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करें, इसके लिए लक्ष्य रखा और उस को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दिए हैं.

रिपोर्ट: शक्ति

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...