नीरज का तेजस्वी पर तंज, कहा- अपने शासनकाल में अपराधी गिरोह चलाती थी RJD पार्टी, आज भी एक्टिव

588
नीरज का तेजस्वी पर तंज, कहा- अपने शासनकाल में अपराधी गिरोह चलाती थी RJD पार्टी, आज भी एक्टिव
नीरज का तेजस्वी पर तंज, कहा- अपने शासनकाल में अपराधी गिरोह चलाती थी RJD पार्टी, आज भी एक्टिव
Advertisment

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है। नीरज कुमार ने कहा कि राजद पार्टी अपने शासनकाल में जिस प्रकार अपराधी गिरोह चलाते थे वह आज भी एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के सरकार में कई हत्या हुई, आज तक खुलासा नहीं हुआ।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

दीना यादव जैसे लोगों की हत्या लालू यादव के सरकार में ही हुई – MLC नीरज कुमार

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने आगे कहा कि दीना यादव जैसे लोगों की हत्या लालू यादव के सरकार में ही हुई। आज कल तेजस्वी यादव अपराध को लेकर खूब ट्वीट कर रहे हैं। सिवान में जिस प्रकार लाली यादव की हत्या हुई हैं। उन पर हत्या का 10 मामला दर्ज था। हत्या के प्रयास का छह मामला, लूटपाट का तीन मामला, अनाधिकृत हथियार रखने का आठ और अनुसूचित/ जनजाति का भी मामाला दर्ज था। तेजस्वी उनके घर गए थे। किसी को भी जाने का अधिकार है लेकिन तेजस्वी से जानना चाहते हैं कि बृजेश सिंह का फोटो तमाम राजद के नेताओं के साथ हैं। लालू, तेजस्वी और अवध बिहारी चौधरी के साथ फोटो है। तो बताइए संरक्षक कौन दे रहा है। लाली यादव 38 मामलों में दोषी थे।

यह भी देखें :

लाली यादव की हत्या का असली गुनहगार तेजस्वी यादव हैं – JDU MLC

तेजस्वी यादव पर नीरज कुमार ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लाली यादव की हत्या के अगर कोई गुनाहगार हैं तो वह राजनीति दृष्टिकोण से तेजस्वी यादव हैं। मारने वाले आपके पार्टी के नेता मरने वाला भी राजद के नेता है और आप सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली।

यह भी पढ़े : NDA के नेताओं ने कहा- PM मोदी और CM नीतीश दोनों मिलकर बिहार की तरक्की के लिए कर रहे हैं काम…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement