पटना : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव द्वारा इंडिया गठबंधन के स्वरूप को लेकर दिए बयान पर कहा कि यह उनका आपस का मामला है जो देश भर में दिख रहा है। इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दल कांग्रेस से हटकर थर्ड फ्रंट बनाने के चक्कर में है। कांग्रेस डूबता जहाज है यह समझकर यह काम कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर डूबती नाव हैं, ज्यादा कुछ नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर हमला किया है। उन्होंने प्रशांत किशोर के अनशन की राजनीति को लेकर कहा कि उनकी राजनीति अब समाप्त हो चुकी है। प्रसाद किशोर डूबती हुई नाव हैं उससे ज्यादा कुछ नहीं है।
यह भी पढ़े : नीतीश के चहेरे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव – दिलीप जायसवाल
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट