मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक के कई ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

मोतिहारी : शराब मामले में सख्त हुई सरकार का एक्शन शुरु हो गया है और शराब नीति को कथित रुप से प्रभावित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो गई है. स्पेशल विजिलेंस विभाग पटना की टीम ने मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. उत्पाद अधीक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई पटना, मोतिहारी और खगड़िया स्थित आवास पर की गई है. छापेमारी के दौरान विजलेंस की टीम उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के छोटा बरियारपुर स्थित भाड़े के मकान और उनके कार्यालय में तलाशी ली.

बताया जाता है कि बीते 7 नवंबर 2021 को मोतिहारी के उत्पाद अविनाश प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. अविनाश प्रकाश पर आय से अधिक संपत्ति को अर्जित करने का आरोप है. उनपर शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत और अवैध लेनदेन करने का आरोप है.

विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद विजलेंस के टीम की अविनाश प्रकाश के पटना, मोतिहारी और खगड़िया में एक साथ तलाशी ली. हालांकि, छापेमारी कर रही टीम का कोई सदस्य तत्काल कुछ बताने को तैयार नहीं है.

रिपोर्ट : ब्रजेश

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...