Gumla : घर की छत से व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla : शहरी क्षेत्र के पटेल चौक बस पड़ाव रोड स्थित एक मकान से दिलीप सिंह सचदेव नामक व्यक्ति का पुलिस ने बुधवार की रात शव बरामद किया है। मृतक दिलीप सिंह सचदेव मकान के नीचे ही गैराज का संचालन करते थे। संदेहास्पद स्थिति में हुई उनकी मौत शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शव से दुर्गंध आने के बाद लोगो को उनकी मौत की जानकारी हुई।

Gumla : घर में अकेले रहता था मृतक

बताया जाता है कि मृतक दिलीप का भरा पूरा परिवार है। मगर परिवार के किसी भी सदस्यों से उनकी नहीं बनती थी। पत्नी, दो बेटे व बहू को वे घर से निकाल दिए थे। जिसके कारण पूरा परिवार एक साल पूर्व जमशेदपुर शिफ्ट कर गया था। इसके बाद दिलीप घर पर अकेले रहते थे। एक सप्ताह पूर्व पड़ोसियों ने उन्हें अंतिम बार देखा था। इसके बाद से वे किसी को नजर नहीं आ रहे थे।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दुकान भी एक सप्ताह से नहीं खुल रहा था। बावजूद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। एक सप्ताह बाद बुधवार की रात करीब 8 बजे जब लोगों को शव की दुर्गंध आने लगी। तब पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका को लेकर उनके छत में पहुँचे तो देखा कि छत के ऊपर दिलीप का शव पड़ा था।

बड़ी संख्या में घर पहुंचे लोग

इसके साथ ही घटनास्थल पर खून के छीटें भी थे। इसके बाद यह बात पूरे शहर में फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लिया।

रात को परिजन जमशेदपुर से पहुंचे। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दिलीप की मौत कब व कैसे हुई है। इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा। उनकी मौत के पीछे का कारण हत्या, हादसा अथवा आत्महत्या है इन सभी बिंदुओं पर पुलिस बारीकियों से छानबीन में जुट गई है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...