Jharkhand Politics : संविधान गौरव अभियान के जरिये बाबा साहब के संदेश और कांग्रेस के द्वारा किये अपमान को जनता तक पहुंचाएगी बीजेपी-अमर बाउरी

Jharkhand Politics

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज संविधान गौरव अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संयोजक अमर कुमार बाउरी, सह संयोजक सहित जिले के संयोजक एवं सह संयोजक ने भाग लिया।

बैठक में सभी वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरित्र, उनके संघर्ष का व्याख्यान किया। साथ ही वक्ताओं ने कांग्रेस के उन पहलुओं की भी चर्चा की गयी जिसमें संविधान के गलत उपयोग, बाबा साहब के साथ अपमान किया गया था। वक्ताओं ने कहा कि संविधान गौरव अभियान की जरूरत आज इसलिए है क्योंकि आम जनता के बीच विरोधी पार्टियों कई भ्रांतियां को फैला रही है।

Jharkhand Politics : 15 से 25 जनवरी तक चलेगा अभियान

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संविधान गौरव अभियान के संयोजक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारत देश के संविधान की गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक व्यापक स्तर पर संविधान गौरव अभियान की शुरुआत देश भर में की गई है। वर्तमान में झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है इसलिए झारखंड में 15 से 25 जनवरी तक इस अभियान को चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के संविधान की खूबसूरती, उसकी ताकत, बाबा साहब के देश के प्रति सोच, संदेशों को और साथ ही कांग्रेस के द्वारा बाबा साहब के साथ किए गए अपमानों को और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहब को दिए जब सम्मान को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

मदन सिंह की रिपोर्ट—

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...