Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब राजकीय मेला-2026 का किया शुभारंभ

नालंदा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड स्थित प्रणावां ग्राम में आयोजित इस राजकीय मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, हमारे नेता नीतीश कुमार ने विगत 2 दशक में बिहार को सजाने और संवारने का काम किया है – मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने विगत दो दशक में बिहार को सजाने और संवारने का काम किया है। उन्होंने ही श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला को राजकीय दर्जा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है, उसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब ने यहां आसपास के इलाके में भाईचारा और आपसी मेल-मिलाप का संदेश दिया है। आज से करीब 800 साल पहले हमारे ही परिवार से निकलकर साधु-संत बनकर समाज में स‌द्भाव कायम करने का संदेश दिया है, उसे हमें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा महतो साहब ने समाज को धर्मज्ञान और सदाचार से जोड़ने का काम किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समृद्ध बिहार को स्थापित करना है।

CM Nalanda 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- जब बिहार समृद्ध होगा तब ही देश विकसित होगा, हम सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार समृद्ध होगा तब ही देश विकसित होगा। हम सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल आदि हर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है, उसे आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए जो रास्ता दिखाया है, उसे अपनाकर ही हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। नीतीश कुमार ने जो विकास की रूपरेखा खिंची है उसे आगे बढ़ाना है। लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने व महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

CM Nalanda 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- 19 मई से सहयोग कार्यक्रम अभियान की शुरुआत होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मई से सहयोग कार्यक्रम अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह में 2 दिन कैंप लगाकर लोगों की ब्लॉक, अंचल एवं थाना से संबंधित समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ें और सुरक्षित रहें, यह हमारा दायित्व है। सभी स्कूल, कॉलेज के आसपास पुलिस मुस्तैद रहेगी। बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा। हमलोग ऐसा मॉडल स्कूल बनाना चाहते हैं, जिसमें गरीब के बच्चों के साथ-साथ मंत्री और पदाधिकारी के बच्चे भी पढ़ें। लोगों का मानना है कि बड़े स्कूलों में सिर्फ मंत्री और पदाधिकारी के बच्चे ही पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2026 को मैने सभी जिलाधिकारियों की बैठक भी बुलाई थी। मेरा मानना है कि मॉडल स्कूल का कॉन्सेप्ट तब ही सफल होगा, जब उनमें दाखिला पाने के लिए सांसद, विधायक और पदाधिकारी के बच्चे भी ललायित रहें।

CM Nalanda 3 1 22Scope News

आज भगवान बुद्ध की जयंती है, जिन्होंने शांति का संदेश दिया था – सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान बुद्ध की जयंती है, जिन्होंने शांति का संदेश दिया था। नीतीश कुमार ने बिहार में शांति के साथ सुशासन स्थापित सुनिश्चित किया है। न्याय के साथ हर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाया है। उनके द्वारा श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला को राजकीय दर्जा के साथ ही यहां प्रेक्षागृह का निर्माण कराया गया है। यहां आयोजित होने वाले राजकीय मेला के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा ताकि मेला के आयोजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्य सड़क से इस स्थान तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे सहूलियतपूर्वक आवागमन हो सके। यहां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब के नाम पर किया जाएगा। बाबा महतो साहब ने समृद्धि, भाईचारा और शांति का संदेश दिया है। उन्हें हम अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

CM Nalanda 4 22Scope News

पूर्व CM नीतीश कुमार ने एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है – मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, उस दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ रही हैं। उस संकल्प को हर हाल में साकार करेंगे। हमलोग बिजली उत्पादन को बढाने, अधिक से अधिक बिहार में निवेश हो व बिहार समृद्ध हो, इसे लेकर हमलोग काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि 20 नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपए का निवेश हो सके। बाबा महतो साहब के संदेश को हम सभी अपने जीवन में उतारें और समाज में आपसी सौहार्द्र कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आप बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुये हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

CM Nalanda 5 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, सांसद, कई विधायक और कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू विधानमंडल दल के नेता सह विधायक श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधायक जितेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद शंभू शरण पटेल, जदयू विधानमंडल दल के नेता सह विधायक श्रवण कुमार, विधायक डॉ. सुनील कुमार, विधायक शीला कुमारी, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधायक ललित कुमार मंडल, विधान पार्षद रीना यादव, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब न्यास समिति से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Highlights

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...