Advertisment

रेल डीएसपी ने चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया बरामद

बेतिया : चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस में रेल डीएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. यूपी से लायी जा रही शराब की बड़ी खेफ को लावारिस हालात में शौचालय के समीप से दबोचा है. हालांकि यह कार्रवाई रेल डीएसपी ने स्वयं गुप्त सूचना के आधार पर की है. जब्त शराब की कुल संख्या 212 पीस है.

बिहार में पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सीएम नीतीश कुमार काफी सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीते हफ्ते अधिकारियों के साथ बैठक की और इसमें शामिल सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं कल भी सीएम ने जनता दरबार कार्यक्रम के बाद अधिकारियों को चेतावनी दे दी थी कि लापरवाही बरतने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा.

अब ऐसे में सीएम नीतीश के एक्शन का असर भी दिखने लगा है. तभी तो आज रेल डीएसपी पंकज कुमार स्वयं मुज़्ज़फरपुर से चल कर नरकटियागंज आये और टीम गठित करते हुए चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी की. इस दौरान दोनों छोड़ से रेल पुलिस ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया. एक छोड़ खुद रेल डीएसपी तो दूसरे छोड़ पर रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार थे. इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें भारी मात्रा में शौचालय के समीप रखे बैग में विदेशी शराब को दबोचा गया है.

रेल डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि रेल एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया और छापेमारी की गयी. छापेमारी में 8-पीएम की टेट्रा पैक की 108 पीस, ग्रीन लेवल व्हिस्की की 94 पीस, कैन बियर की 7 पीस जबकि एक पीस वोडका की भी बरामदगी की गई है. उन्होंने बताया कि अब शराब कारोबारियों की खैर नहीं है. अब सप्ताह में एक बार रेल डीएसपी और इंस्पेक्टर ट्रेनों में छापेमारी करेंगे.

रिपोर्ट : चंदन

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...