Dhanbad : अनाथ बच्चों को मिला डालसा का सहारा, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत मिली राशि…

Dhanbad : डालसा द्वारा गठित चाइल्ड केयर यूनिट के द्वारा एक सराहनीय काम किया गया। यूनिट के सदस्यों के द्वारा चार गरीब अनाथ बच्चों को चिन्हित कर बच्चों को उस्पॉन्सरशिप योजना के तहत बच्चों को राशि और कई जरुरी सामान दिया गया। बताते चलें कि जिनके पिता की मृत्यु के बाद इन बच्चों का भोजन, शिक्षा आदि भी दुर्लभ हो गया था।

Dhanbad : प्रतिमाह 4 हजार रुपए के अलावे मिलेंगी कई सुविधाएं

मामले की सूचना चाइल्ड केयर यूनिट को मिली। सूचना मिलते ही अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने फौरन पहल करते हुए टीम द्वारा बच्चों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्हें राशन कार्ड आयुष्मान हेल्थ कार्ड और स्पॉन्सरशिप स्कीम से जुड़वाने का काम किया। जिससे बच्चों सहित पूरे परिवार की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सका।

Dhanbad : जानकारी देते न्यायाधीश
Dhanbad : जानकारी देते न्यायाधीश

बच्चों की पढ़ाई तक सरकारी योजना के तहत उन्हें ₹4000 प्रतिमाह की राशि आवंटित हो गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों बच्चों को बैंक पासबुक प्रदान किया तथा वहीं ठंड से राहत प्रदान करने के लिए उन्हें कम्बल भी दिया गया।इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे अनाथ बच्चों के लिए डालसा की पूरी टीम हमेशा तत्पर है।

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...