बोकारो बनेगा औद्योगिक उत्पादन नोड, बीएसएल उपलब्ध करवायेगी एक हजार एकड़ जमीन

Bokaro- बोकारो जिला मुख्यालय में एक हजार एकड़ में उद्योग लगाने की कवायद शुरु हो गई है. अमृतसर-कोलकता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के तहत बोकारो में औद्योगिक उत्पादन को गति प्रदान की जाएगी.

बता दें कि देश भर में अमृतसर से कोलकता तक कुल 7 राज्यों में औद्योगिक उत्पादन नोड (Intergreted Manufacting Cluster) बनाने का निर्णय लिया गया है. यहां बड़ी- बड़ी उद्योगों का उत्पादन यूनिट लगेगा. इसमें एक बोकारो भी शामिल है. बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से औद्योगिक उत्पादन नोड (आइएमएन) निर्माण के लिए एक हजार एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है.

पांच सदस्यीय टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

इसी क्रम में केद्र और राज्य सरकार की सहमति से गठित पांच सदस्यीय टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में निदेशक उद्योग  जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, बियाडा की क्षेत्रीय निदेशक  कीर्ती श्री, अपर समाहर्ता  सादात अनवर, बीएसएल प्रबंधन के प्रतिनिधि शामिल थे. टीम ने जिला मुख्यालय समीप भतूआ, धनडवरा, गरगा पुल के समीप स्थित खाली स्थलों का निरीक्षण किया. टीम अपना प्रतिवेदन उद्योग विभाग को सौंपेगी. एक हजार भूमि पर बनने वाली इस नोड से बोकारो के समग्र विकास की संभावनाएं बढ़ गई है.

रिपोर्ट- चुमन

पारस हॉस्पिटल के द्वारा बोकारो में ओपीडी सेवा की शुरुआत

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...