Lakhisarai में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का समापन, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी हुए शामिल

Lakhisarai: लखीसराय संग्रहालय में तीन दिवसीय प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री-सह-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय कुमार सिन्हा, सूर्यग्रहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद यादव एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक अतिथियों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यग्रहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद यादव एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बिहार गीत से हुआ।

आज प्रवासी सम्मान दिवस के समापन समारोह में लखीसराय जिला के प्रवासी ऑनलाइन एवं भौतिक रूप से लखीसराय संग्रहालय में आयोजित जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम से जुड़े। भौतिक रूप से जुड़ने वाले प्रवासियों में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद तथा लखीसराय के स्टार्टअप फाउंडर्स सृष्टि कुमारी, अंतेश आनंद, विकास गुप्ता एवं निर्मल आनंद रहे। ऑनलाइन माध्यम से जापान एवं कतार से प्रवासी जुड़े थे

कार्यक्रम में लखीसराय जिले के धरोहर यथा – रेलवे स्टेशन लखीसराय, क्यूल ब्रिज, लखीसराय संग्रहालय की जीवन्त कलाकृतियां, शहीद द्वार, किऊल नदी, सतसंडा पहाड़, अशोक धाम इत्यादि को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं लघु वीडियो के माध्यम से लखीसराय गांव के इतिहास को प्रदर्शित किया गया। बिहार स्टार्टअप पॉलिसी से लाभान्वित होने वाले चार प्रवासी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने अनुभवों को साझा किया। पोखरामा, सूरजग्रहा की रहने वाली सृष्टि कुमारी ने कलाई स्टार्टअप से कला एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता का संगम कर लोगों को सेवा प्रदान कर रही है।

2 21 22Scope News

निर्मल कुमार द्वारा जीनी आई नामक स्टार्टअप से स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा प्रदान की जा रही है। अंतेश आनंद ने ब्रांड मेडिक्स के नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की है। लखीसराय जिले के विकास कुमार ने इंग्लिश से आगे नाम के स्टार्टअप से लोगों को इंग्लिश सीखने की समस्या को दूर करने का काम किया है। सभी स्टार्टअप फाउंडर्स ने उधमिता से संबंधित समस्याओं का समाधान एवं उद्यमिता में कैसे आगे बढ़े से बिहार उद्यमी योजना के लाभुकों को बताया।

 कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, कार्यक्रम के नोडल शशि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीना नैंसी मुर्मू, निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, उद्योग महाप्रबंधक प्रियांशु कुमार तथा बिहार उद्यमी योजना के लाभुक शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कुछ लोग देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने, चिराग ने BPSC मामले में कहा…

Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai

Lakhisarai

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...