CDS Bipin Rawat Death : वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश पर आज संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को हुए MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी डॉक्टर मधुलिका रावत सहित 11 अन्य रक्षा से जुड़े अधिकारियों की मौत हो गई. वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में कुन्नूर वायुसेना हेलिकॉप्टर हादसे पर बयान देंगे. इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका असामयिक निधन सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

भारतीय वायु सेना ने कहा कि जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हेलिकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई. रक्षा मंत्री ने कहा, उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. राजनाथ सिंह ने कहा कि जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की है. उन्होंने कहा, ष्पहले सीडीएस के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों को एक सूत्र में पिरोने की योजना तैयार की थी.

राजनाथ सिंह ने कहा, इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ था और इसमें चालक दल सहित 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. वायुसेना ने कहा कि हादसे की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं.

CDS Bipin Rawat Death : आज दिल्ली लाया जाएगा बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...