Advertisment

कार्टून गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के महिंद्र टिंबर स्थित कार्टून गोदाम में गुरूवार की अहले सुबह आग लग गई. जिससे गोडाउन में रखा सारा कार्टून और गोदाम की छत दीवार जलकर खाक हो गए. बता दें कि कबाड़ी दुकान संचालक मोहम्मद तसलीम का कार्टून गोदाम महिंद्र टिंबर के एक कमरे में था. मोहम्मद तसलीम ने बताया कि सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया. जब देखा के उनके गोदाम मे आग लग गई है. स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाना चाहा लेकिन आग इतनी भयावह हो चुकी थी आग पर काबू नहीं पाया गया. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर बिग्रेड के घंटों मदद के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम के मालिक का कहना है कि दुश्मनी के कारण उनके गोदाम में आग लगाया गया है. जिससे कि लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि सदर थाना को घटना की जानकारी दी जा चुकी है.

रिपोर्ट : दानिश

जानिये गुणों की खान अंजीर खाने के फायदे और नुकसान

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...