मनचले ने किया दिनदहाड़े कंडक्टर की हत्या

औरंगाबाद : औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर निकल सामने रही है, जहां दिनदहाड़े कुछ लोगों ने मिलकर एक बस कंडक्टर को पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के पास की है। बता दें कि आज औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर कुसहा गांव के समीप एक निजी बस जो नबीनगर से धनबाद जाती थी। जिसे रोकने को लेकर कुसहा ग्राम के निवासी स्यामसुंदर यादव के पुत्र आकाश कुमार और बस कंडक्टर के बीच विवाद बढ़ गया। जिसमें कुसहा निवासी आकाश कुमार ने बस कंडेक्टर को अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दिया है।

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के संढैल गांव निवासी स्व. रामाकांत सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीण उगर हो गये और सड़क को जाम कर दिया है और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना पाते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझने बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन उगर ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और मदनपुर थाना अध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करने लगे।

मौके पर उपस्थित लोगो का कहना था कि औरंगाबाद में पुलिसिया इकबाल खत्म हो गई है। जिसके कारण अपराधियों का मंसूबा सातवें आसमान चढ़कर बोल रहा है और पुलिस मुकदर्शक बन कर देख रही है। आपको यह भी बता देना चाहूंगा कि मृतक और हत्यारे की गांव आमने-सामने है जिसको लेकर दोनों गांवों के बीच भी तनाव बना हुआ है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि मदनपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। दोनों गांवों के बीच बनी तनाव को देखते हुए फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ताकि शांति व्यवस्था बहाल रखा जा सके, लेकिन मृतक के परिजन उग्र है।

यह भी देखें :

उनका कहना था कि आकाश कुमार अपराधी किस्म का आदमी है। जिसने लोगों में दहशत पैदा करने के लिए इस तरह का काम किया है। मृतक की मौत जाया नहीं जाएगा, मौत के बदले मौत से लिया जाएगा। वहीं घटना के संबंध में बस के खलासी और सवारियों के द्वारा यह बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा बस को रोकवा कर कंडक्टर को बाहर बुलाकर मारपीट करने लगे। इतना पीटा की उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े : सनकी पति ने टांगी से काटकर किया पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...