Advertisment

नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद आंदोलन के मूड में गैर राजनीतिक संगठन, कहा- विकास के मुद्दे पर करेंगे संघर्ष

कटिहार : नीति आयोग की रिपोर्ट में विकास के मामले पर बिहार के सीमांचल इलाके के जिला अररिया, कटिहार, किशनगंज फिसड्डी बताया गया है. इसके बाद अब इस मुद्दे को लेकर कई संगठन आंदोलन के मूड में हैं. गैर राजनीतिक संगठन आने वाले दिनों में विकास के मुद्दे पर आंदोलन करेंगे.

कटिहार में सीमांचल सेना की अध्यक्षता करते हुए राहत कादरी ने बताया कि यह एक गैर राजनीतिक संगठन है. हमलोग सीमांचल के विकास के मुद्दे पर संघर्ष करेंगे. बताते चलें कि राहत कादरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वहीं पिछड़ेपन से जुड़े इस आंकड़े का हवाला देते हुए अब राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी इन इलाकों में लोगों के बीच इन मुद्दों पर काम करने की बात कह रहे हैं.

रिपोर्ट : श्याम

कहां है मेरा 100 एकड़ जमीन और बंसत कुंज, दिल्ली में 8 करोड़ की संपत्ति, पूरा मामला एक राजनीतिक षडयंत्र- बंधु तिर्की

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...