Delhi Assembly Election: बीजेपी ने एक और सूची जारी की, इन्हें दिया टिकट

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने एक और सूची जारी कर दी है। इसमें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है। बता दें कि, बीजेपी ने कल अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से टिकट दिया था।

Delhi Assembly Election: कांग्रेस का बड़ा ऐलान

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज ही बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने युवा उड़ान योजना योजना का ऐलान किया है। इसके तहत रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे। साथ ही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा।

इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने बहुत सोझ-समझकर ‘युवा उड़ान योजना’ पेश की है। ये योजना उन शिक्षित युवाओं के लिए है, जो बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, क्योंकि आज दिल्ली में नशाखोरी बहुत बड़ी समस्या है। हम युवा उड़ान योजना के जरिए युवाओं को एक दिशा देना चाहते हैं। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे। हमारी सरकार की कोशिश रहेगी कि युवाओं का स्किल डेवलपमेंट भी हो, ताकि स्किल के मुताबिक उन्हें रोजगार मिल सके।

Delhi Assembly Election: 5 फरवरी को होगी वोटिंग

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। यहां 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम जारी किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। 7वें विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो जाएगा। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी और गठबंधन को 36 सीटें चाहिए। यहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...