Delhi विधानसभा चुनाव में अपना कैंडिडेट उतारना चाहते हैं मांझी, नीतीश कुमार के बारे में कहा…

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी सोमवार को Delhi से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर हमलावर रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव के द्वारा महाकुंभ को लेकर दिए बयान पर कहा कि उन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। भारत आस्था का देश है और सनातनियों के लिए कुंभ महापर्व 12 वर्षों के बाद आया है। इसे सर्वधर्म सद्भाव भी कहा जाता है क्योंकि यहां आने से किसी को नहीं रोका जा रहा है।

इस महाकुंभ में स्नान करने के लिए सभी जाति और सभी धर्म के लोग आ रहे हैं। ऐसे जगहों पर सबको डुबकी लगानी चाहिए। इस महापर्व पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। महाकुंभ को अगर आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महापर्व के दौरान करीब दो लाख करोड़ रूपये का ट्रांजैक्शन होगा। इसलिए भारत के लिए उत्तर प्रदेश आर्थिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। वहीं मकर संक्रांति के दौरान नीतीश कुमार के एक बार फिर राजद की तरफ जाने के कयासों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन्हीं सब आशाओं के साथ विपक्ष जिंदा है, उनके पास न तो कोई मुद्दा है और न ही कोई राजनीति का विषय।

वे नीतीश कुमार को अपने पाले में आने की बात कह कर अपने आप को सांत्वना दे रहे हैं लेकिन मैं कह रहा हूं कि नीतीश कुमार 100 या 200 प्रतिशत नहीं बल्कि 1000 प्रतिशत कहीं नहीं जा रहे हैं। विपक्ष लोगों के बीच सिर्फ भ्रम फैला रहा है। इनके अरमानो के साथ ही मकर संक्रांति भी खत्म हो जायेगा। इस दौरान मांझी ने बिहार में डीके टैक्स के सवाल पर कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है। हमें हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है। बगैर सर पैर के बातों का कोई मतलब नहीं है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा यूपी और बिहार के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने के सवाल पर कहा कि पूरी तथ्य के साथ बातों को रखना चाहिए। इस दौरान जीतनराम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि हमलोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में बात कर रहे हैं। अगर एनडीए के नेता चाहेंगे कि हमारी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में शामिल हो तो हम जरुर शामिल होंगे। अगर हमें दिल्ली में सीट नहीं मिलती है तो इससे हमारे कार्यकर्त्ता निराश होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तीरंदाजी World Cup में निशाना लगाएगी बिहार की बेटी अंशिका, सीनियर टीम में हुआ चयन

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi

Delhi

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...