मछली बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

230
मछली बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या
Advertisment

गया : जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के लखनपुरा में सोमवार की बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके साथियों ने बीती रात खाने पीने के दौरान की है। घटना मुहल्ले की गली में हुई है। बावजूद इसके घटना कैसे हुई और किसने की। इस बात को खुलकर कोई भी व्यक्ति बताने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारे गए युवक की पहचान 20 वर्षीय मौसम केवट उर्फ गोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बीती रात ही शव को कब्जे में ले लिया था। घर पर फिलहाल ताला लगा है, मृतक के पिता नहीं हैं। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Advertisment

मुहल्ले के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि बीती देर रात जब खाना खा रहे थे तो गोली चलमे की आवाज आई। देखा तो पता चला कि मौसम केवट खून से लथपथ है और जमीन पर तड़प रहा है। बाहर निकला तो देखा कि सभी लोग अपने अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए हैं। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद हमने ठेले पर मौसम को रखकर मेडिकल ले गए। रास्ते में वह जिंदा था लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी देखें :

घटना कैसे हुई के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने देखा ही नहीं जबकि मुहल्ले वालों का घर एक दूसरे सटा हुआ और बेहद तंग है। वहीं सूत्रों का कहना है कि मौसम मछली दुकान पर काम करता था। इसके अलावा वह खुद नदी में मछली मारता था और उसे बेचा करता था। सूत्रों ने बताया कि बीती रात वह अपने साथियों के साथ मुहल्ले की सड़क के किनारे पार्टी कर रहा था। साथियों के बीच गोली बंदूक की बात हो रही थी। एक दूसरे को गोली मार देने की बात कह रहे थे।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद में जमकर चली गोली, 3 घायल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Advertisement