मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के बारे में विस्तृत से बताया JDU MLA

सहरसा : सहरसा जिले में आगामी 23 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान कहां-कहां जाएंगे उनका खुलासा महिषी विधानसभा से जदयू विधायक गूंजेश्वर साह ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 जनवरी को महिषी प्रखंड के तेलवा पश्चिमी पंचायत जाएंगे। वहां के बाद मुख्यमंत्री सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत मेंनहा जाएंगे और विशनपुर भी जाएंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री तिलाबे नदी भी जाएंगे। अगर उनकी उड़ाही हो जाएगी तो शहर से जलजमाव की समस्या दूर हो जाएगी।

वहीं जदयू विधायक गूंजेश्वर साह ने बताया कि सहरसा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे अथवा नहीं उनकी जानकारी अभी फिलहाल उनके पास नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी पदाधिकारी विभिन्न कार्यलयों और कामों को सुदृढ करने में लगे हुए हैं। जबकि डीएम वैभव चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी चल रही है लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है। जैसे सूचना आती है सबको सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : सहरसा के DM वैभव चौधरी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रथ को दिखाई हरी झंडी

यह भी देखें :

राजीव झा की रिपोर्ट

Helicopter से बिहार दर्शन, पर्यटन को मिली नई रफ्तार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों का सैर-सपाटा हेलिकॉप्टर से करने की सुविधा की शुरुआत की है। हालांकि तमाम...

अब झील किनारे धड़केगा मुजफ्फरपुर का दिल

मुजफ्फरपुर : हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि ऐसी बेहतरीन पर्यटन परियोजना हमारे शहर में बनाई गई है। इस तरह की...

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...