मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 106 योजनाओं का किया शिलान्यास

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर में 84.81 करोड़ की लागत से निर्मित फ्लाईओवर का शिलापट्ट अनावरण कर किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर में 84.81 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित फ्लाईओवर (1620 मी) का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफवासियों की बहुत पहले से मांग थी जो आज पूरी हो गयी। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यहां की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री कोसुक ग्राम स्थित कोसुक रिवर फ्रंट कार्य स्थल पर पहुंचे एवं पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोसुक से सिपाह पुल के बीच में पंचाने नदी के तट विकास एवं पक्का सुरक्षात्मक कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

CM Nalanda 5 22Scope News

CM Nalanda 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में ली विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना का पुनर्स्थापन कार्य, ग्राम लारी, मकनपुर प्रखंड-नूरसराय से ग्राम धनौली तक अधियारा नदी का तल की सफाई एवं नया आरसीसी एंटी फ्लड स्लुईस गेट का निर्माण कार्य, सरमेरा प्रखंड अंतर्गत गोपालवाद जमींदारी बांध एवं धनाबॉडी जमींदारी बांध का पुनर्स्थापन कार्य, जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय के अधीन बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव निरोधी कार्य, राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य, बरगाही आहर-पईन योजना का जीर्णोद्धार कार्य, नूरसराय के संगत के पास हो रहे जलजमाव के निवारण हेतु कार्य, ईको टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थानों का संरक्षण व जयप्रकाश उद्यान तथा वेणुवन पार्क, घोड़ा कटोरा आदि के विकास कार्य, डायनासोर पार्क सहित जिले में अन्य क्रियान्वित योजनाओं व प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तेज गति से पूर्ण करें।

CM Nalanda 2 22Scope News

CM Nalanda 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर नालंदा जिले के लिए 316 करोड़ रुपए की लागत से 110 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं 494 करोड़ रुपए की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली।

CM Nalanda 4 1 22Scope News

CM Nalanda 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने 17,811 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 393.50 करोड़ का सांकेतिक चेक किया प्रदान

मुख्यमंत्री ने 17,811 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 393.50 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से काफी तरक्की कर रही हैं। हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। आपकी कृपा से हमलोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी।

CM Nalanda 7 22Scope News

CM Nalanda 8 22Scope News

बिहार को देश के 5 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए एकजुट होकर काम करें – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना, समग्र गव्य विकास योजना सहित अन्य योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही खेल विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अच्छे से काम करें और बिहार को देश के पांच अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए एकजुट होकर काम करें।

CM Nalanda 9 22Scope News

CM Nalanda 10 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान नालंदा जिला के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Nalanda 11 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Nalanda 12 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग बड़ी संख्या में आए हैं आप सबका अभिनंदन करते हैं। आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Nalanda 13 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई मंत्री, सांसद, विधायक और कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. सुनील कुमार, विधायक रूहेल रंजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, नालंदा जिला के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Nalanda 14 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले को दी 466 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 227 योजनाओं का किया शिलान्यास

Highlights

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...