Commercial Advertisment

जेपीएससी घोटाला: सीबीआई चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 37 आरोपियों को समन जारी

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की पहली सिविल सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर गुरुवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया। सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की अदालत ने इस मामले में शामिल 37 आरोपियों को हाजिर होने के लिए समन जारी कर 15 फरवरी की तिथि तय की है।

सीबीआई ने 4 मई 2024 को इस घोटाले में 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि, अभियोजन स्वीकृति न मिलने के कारण कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान नहीं ले पाई थी। अब कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

इन लोगों के नाम चार्जशीट में

सीबीआई की चार्जशीट में तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष डॉ. दिलीप प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य गोपाल प्रसाद, सदस्य राधा गोविंद नागेश, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह, और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षाविदों के नाम शामिल हैं।

इसमें कॉपी जांचने वाले परीक्षकों जैसे डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. परमानंद सिंह, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सहित 12 शिक्षकों और अधिकारी स्तर के अन्य 25 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

इन पर लगाए गए आरोप

इन सभी पर परीक्षा प्रक्रिया में धांधली करने, अयोग्य उम्मीदवारों को चयनित करने, और अपने पदों का दुरुपयोग कर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इनमें अपर समाहर्ता रैंक के कई अधिकारी जैसे सीमा सिंह, सुषमा नीलम सोरेन, कुंवर सिंह पाहन, एवं अन्य शामिल हैं।

जेपीएससी की पहली सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी का यह मामला झारखंड के प्रशासनिक तंत्र में एक बड़े घोटाले के रूप में देखा जा रहा है। सीबीआई जांच के बाद अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...