Patna में बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी, पोखर के समीप से हुआ बरामद

पटना: राजधानी पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। कूड़े के ढेर पर बोरा में बंद शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित बेगमपुर की है। मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई। फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मामले में बाईपास थाना के प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि शनिवार की देर शाम बेगमपुर पोखर के समीप कूड़े के ढेर पर बोरे में बंद एक शव बरामद हुआ है। शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया गोली मार कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई है साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है। फ़िलहाल जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारण का खुलासा हो  पायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   INDIA गठबंधन में जायेंगे पशुपति पारस, लालू से मुलाकात करने पहुंचे…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों पर सस्पेंस बरकरार, INDIA...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। झामुमो दोनों सीटों पर दावा ठोक सकता है, जबकि कांग्रेस और...

Ratu Mob Lynching Case: छेड़खानी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

रांची के रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में छेड़खानी के आरोप में 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

BIT Architecture Admission 2026: झारखंड छात्रों की 650 सीटें खत्म, All...

 बीआईटी के आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम में झारखंड कोटा समाप्त होने से राज्य के छात्रों की करीब 650 सीटें कम हो गई हैं। अब दाखिला केवल...

Jharkhand Weather Update: रांची में 5 जून तक आंशिक बादल, 6-7...

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची समेत कई जिलों में 6 और 7 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img