बोरे में बंद मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक सर्विस लेन के किनारे से पुलिस ने एक बोरे में बंद व्यक्ति का शव बरामद किया है। आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य को छिपाने की नियत से शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है। स्थानीय लोगों कि सूचना के बाद एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पॉकेट से वैसे कोई कागजात और समान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

आपको बता दें कि घटनास्थल पर शव के आसपास इलाके में खोजबीन में कुछ खास पता नहीं चल सका है। पुलिस और आम लोगों के मुताबिक, युवक की हत्या अन्यत्र की गई होगी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर हत्यारों ने सड़क किनारे फेंक दिया होगा। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : बाबा गरीबनाथ धाम पर जलार्पण को लेकर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

इस पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि चांदनी चौक के समीप बोरा में एक शव मिला है। जिसके बाद ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या कर शव को यहां फेका गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई हैं, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...