बंद बोरे में मानव कंकाल मिलने से इलाके में मची सनसनी

नालंदा : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया राणा विगहा के खलिहान से आ रही है। जहाँ बोरे में बंद मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुत्ते बोरे के अंदर पड़े मानव कंकाल को नोंच रहे थे। तभी पास से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बोरे के अंदर से सिर, हाथ और एक पैर का अवशेष मिला है। इसके अलावा गले में एक धागा और नाइटी भी बरामद की गई है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है की यह मानव कंकाल किसी महिला का है।

बताया यह भी जा रहा है कि जहां से मानव कंकाल पाया गया है। वहां आसपास में छिट पुट घर भी बनी हुई है। वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि मानव कंकाल के अवशेष को जप्त करते हुए एफएसएल पटना भेजा गया है। इसके अलावा आसपास भी पता लगाया जा रहा है। मानव कंकाल देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह काफी पुराना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/a-woman-died-in-a-road-accident-in-nalanda/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...