रेलवे क्रॉसिंग से 17 वर्षीय लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

बेगूसराय : बेगूसराय में 8 दिसंबर की रात से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव रेलवे क्रॉसिंग के गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों ने पड़ोसी युवक पर प्रेम प्रसंग में भगाने और फिर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया

है. लड़की कि गले में दुपट्टा से फांसी लगाकर हत्या कर शव को फेंका गया है. पूरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसाहेबपुर टोला की है. बताया जा रहा है कि रतन साह का 17 वर्षीय पुत्री 8 दिसंबर की रात घर में शादी समारोह के बाद अचानक घर से लापता हो गई. खोजबीन के बाद परिजनों ने शुक्रवार को साहेबपुर कमाल थाना में पड़ोसी रघुवीर पर लिखित मामला दर्ज कराया था. घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से पड़ोसी युवक फरार है.

रिपोर्ट : सुमित

चर्चित मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में आरोपियों को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...