Advertisment

नीरज कुमार का राहुल पर तंज, कहा- खुद फर्जी हैं

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जिस प्रकार जातीय जनगणना को फर्जी बताया उसको लेकर बिहार के अंदर सियासत तेज है। बता दें कि इसको लेकर आज जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद फर्जी हैं। नीरज ने कहा कि कर्नाटक में उनकी सरकार है वहां पर जाति जनगणना हुई उस पर उन्होंने सवाल खड़ा क्यों नहीं किया।

जदयू एमएलसी ने आगे कहा कि राहुल गांधी बापू सभागार में बयान दे रहे थे वहां पर थोड़ा सा शर्म करते की कहां बयान दे रहे हैं, इस सभागार को किसने बनाया। कर्नाटक में जातिगत जनगणना की रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई है। उसको लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक जारी क्यों नहीं हुआ। क्या राहुल गांधी दलित और मुस्लिम विरोधी हैं। नीरज कुमार ने कहा कि जिस प्रकार उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी ने जो कारनामा की उसके लिए उन्होंने माफी मांगी। जिस तरीके से आपने बिहार में जाति जनगणना को लेकर जो सवाल खड़ा किए हैं उसके लिए भी माफी मांगनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े : नीरज ने पारस को दी सलाह, कहा- एक जगह नहीं 5 जगह करना होगा नतमस्तक

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...