Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस में ‘अटल’ ट्रेनिंग एंड लर्निंग कार्यक्रम का शुभारंभ

Bokaro: आज गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज में ए. आई. सी. टी. ई. नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित, बी. सी. ए. विभाग के तहत सात-दिवसीय ‘अटल’ ट्रेनिंग एंड लर्निंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आज प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र एवं दो तकनीकी सत्र संपन्न हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति, झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी रांची, डॉ. डी. के. सिंह ने ऑनलाइन भाषण दे कर किया।

तत्पश्चात ऑफलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन से हुआ। कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने अतिथी जन संस्थान अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह तथा रिसोर्स परसन सायबर डिफेंस विद्यापीठ, फरीदाबाद के शशांक शेखर गरुरयार तथा जेहानाबाद राजकीय कालेज, बिहार से प्रो. भासकरानंद का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शाल प्रदान कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने पुस्तक विमोचन किया।

Bokaro: कॉलेज के कार्य एवं प्रयासों की सराहना

अतिथीयों ने भाषण दिया। संस्थान अध्यक्ष महोदय ने कॉलेज के कार्य एवं प्रयासों की सराहना की। सचिव ने सोसायटी और कॉलेज के कार्यकलापों पर रोशनी डाली। गरुरयार ने तकनीकी विकास के दौर में साइबर हमलों पर चेतावनी दी व सावधानियां बतायीं। उद्घाटन सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ। मंच का संचालन बी. बी. ए. की विभाग प्रमुख प्रो. कृतिका चौधरी ने किया।

Bokaro: प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के कन्वीनर कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार हैं; कोर्डीनेटर डॉ. ए. पी. बर्णवाल, को-कोर्डीनेटर बी. सी. ए. की प्रो. अपूर्बा सिन्हा हैं. प्रो. सुमीत पाण्डे, प्रो. महमूद आलम, डा. आर. पी. वर्मा ने विशेष योगदान दिया। इस राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग एंड लर्निंग कार्यक्रम में देश-भर से प्रतिभागी आये हैं, जिनके ठहरने और खाने की सुचारू व्यवस्था कॉलेज ने की है। इस कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...