Aurangabad में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

औरंगाबाद: औरंगाबाद में विद्युत् करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की है जहां एक व्यक्ति की मौत विद्युत् करंट लगने से हो गई।

परिजनों ने बताया कि आलू के एक खेत में खेत के मालिक ने खेत के चारों तरफ बिजली की तार से घेराबंदी की थी और उसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था। मृतक सोमवार की सुबह उधर शौच के लिए गया जहां वह बिजली की करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शौच के लिए जाने के बाद जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो खोजने के लिए जाने पर व्यक्ति मृत दिखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    LJP नेता हत्या का एक आरोपी कुख्यात गिरफ्तार

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...