Advertisment

15 साल से फरार कुख्यात नक्सली बिंदु यादव गिरफ्तार

गया : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 वर्षों से फरार और कई मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली बिंदु यादव को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में नक्सली बिंदु यादव अपने घर को आया हुआ है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें डुमरिया और छकरबंधा थानों की पुलिस शामिल थी।

एसडीपीओ ने बताया कि विशेष टीम जब बरहा गांव पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिंदु यादव (पिता- दरोगा यादव) बताया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर 12 फरवरी 2009 को कालीदाह पुल के पास पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। इस हमले का उद्देश्य जान लेने और हथियार लूटने का था। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। डुमरिया थाना में इस मामले में केस संख्या-09/2009 के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। बिंदु यादव ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह भी देखें :

इस मामले में पहले ही तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब बिंदु यादव की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिंदु यादव बीते 15 वर्ष से फरार चल रहा था। गिरफ्तार नक्सली के अन्य अपराधों की जांच चल रही है। साथ ही, इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : Bettiah जहरीली शराब मामले में 4 सदस्यीय टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...