Bettiah जहरीली शराब मामले में 4 सदस्यीय टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट

बेतिया : बेतिया जिले के लौरिया के मठिया में चार संदिग्ध मौत मामले में चार सदस्यीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पश्चिम चंपारण के प्रभारी डीएम सुमित कुमार और एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने रिपोर्ट की जानकारी दी है। एसपी के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं है। ठंड लगने और अन्य कारणों से चार व्यक्ति की मौत हुई हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मृतकों में एक व्यक्ति लंबे समय से शराब का सेवन करता था, जिससे उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उसकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया है कि जहरीली शराब पीने की बात भ्रामक है।

यह भी पढ़े : शराब के साथ गोरा गांव से एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...